उदयपुर के कयाकिंग सितारे कनिष्का कुमावत व आयुष चौधरी करेंगे कैनो मैराथन विश्व कप 2026 (चीन) में भारत का प्रतिनिधित्व
- उदयपुर में जल क्रीड़ा अकादमी का अभाव आज भी एक बड़ी चुनौती उदयपुर, 4 मई। राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के सचिव दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि उदयपुर के लिए गर्व का क्षण है, शहर के उभरते कयाकिंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत (पुत्री‑ श्री प्रमोद कुमावत) एवं आयुष चैधरी (पुत्र‑श्री ललित चैधरी) का चयन भारतीय कैनो मैराथन टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 21 से 24 मई 2026 तक चीन के बौझोंग शहर में अंतरराष्ट्रीय कैनो फेडरेशन आईसीएफ व चीन कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले कैनो मैराथन विश्व कप 2026 में भारत का…
