– उदयपुर में जल क्रीड़ा अकादमी का अभाव आज भी एक बड़ी चुनौती
उदयपुर, 4 मई। राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के सचिव दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि उदयपुर के लिए गर्व का क्षण है, शहर के उभरते कयाकिंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत (पुत्री‑ श्री प्रमोद कुमावत) एवं आयुष चैधरी (पुत्र‑श्री ललित चैधरी) का चयन भारतीय कैनो मैराथन टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 21 से 24 मई 2026 तक चीन के बौझोंग शहर में अंतरराष्ट्रीय कैनो फेडरेशन आईसीएफ व चीन कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले कैनो मैराथन विश्व कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संघ के अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव ने कहा कि कैनों मेराथन विश्वकप 2026 हेतु भारतीय टीम का चयन भारतीय कयाकिंग एवं कैनोईंग संघ व एशियन कयाकिंग एवं कैनोईंग संघ के अध्यक्ष प्रशान्त कुशवाहा के दिशानिर्देशों में भारतीय मैराथन चैयरपर्सन दिपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित चयन समिति ने चंडीगढ में किया। राजस्थान से दो खिलाडियों का चयन होना, विशेषकर उदयपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ग्रामीण क्षेत्र यज्ैच्द्ध से आने वाले आयुष चैधरी और मात्र 17 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित कनिष्का कुमावत अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस उपलब्धि पर चन्द्रगुप्त सिंह चौधरी व दिलीप सिंह चैहान नें पंजाब के गर्वनर गुलाबचन्द जी कटारिया, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचन्द जैन, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, महारानी साहिबा, सिंघल फाउण्डेशन से अरविंद सिंघल, विद्याभवन सोसायटी के सी.ई.ओ. राजेन्द्र भट्ट, अनिल मेहता, झील संरक्षण समिति से तेज शंकर पालीवाल, नन्द किशोर शर्मा व डॉ प्रदीप कुमावत को प्रशिक्षण केन्द्र पर हर संभव सहयोग, खिलाडियों के मनोबल को बढ़ानें व इस खेल के सतत विकास में हर समय तत्पर रहनें के लिए विशेष धन्यवाद व सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विशेषवार्ता में दिलीप सिंह चैहान तथा चैयरमैन चन्द्रगुप्त सिंह चैहान ने एक ही स्वर में कहा कि उदयपुर के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, परन्तु शहर में जल क्रीड़ा अकादमी का अभाव आज भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। संघ ने राज्य सरकार से शीघ्र अकादमी स्थापना की मांग दोहराई।
कनिष्का कुमावत व आयुष चौधरी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय राजस्थान कयाकिंग एवं कैनोईंग संघ तथा अपने प्रशिक्षकों, साथी खिलाड़ियों को देते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने में सक्षम बनाया। कनिष्का कुमावत ने विद्या भवन सोसायटी व विद्या भवन सी. सै. स्कूल की प्रधानाचार्या एवं अध्यापकों को भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
संघ के दिपक गुप्ता ने बताया कि विश्व कप में भाग लेने वाले दोनों खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव, सचिव दिलीप सिंह चैहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. महावीर परिहार, महेश पिम्पलकर, कोषाध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र सिंह चैहान, डिसिप्लिन चैयरमैन अजय अग्रवाल, पियुष कच्छवाहा, तुषार मेहता, कमलेश हाथी, प्रशिक्षक, साथी खिलाड़ी व अभिभावकगण ने सामुहिक रूप से बधाईयॉ प्रेषित की।
उदयपुर के कयाकिंग सितारे कनिष्का कुमावत व आयुष चौधरी करेंगे कैनो मैराथन विश्व कप 2026 (चीन) में भारत का प्रतिनिधित्व
