उदयपुर में नीट यूजी परीक्षा में रही 95.96 प्रतिशत उपस्थिति

उदयपुर। एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) शहर में रविवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हुई। परीक्षा शहर में कुल 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए कुल 8 हजार 738 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8 हजार 385 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 353 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में कुल उपस्थिति प्रतिशत 95.96 प्रतिशत दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!