पौने चार सौ साल पुरानी परम्परा का हुआ निर्वहन
जगदीश मंदिर पर चढाई गई ध्वजा, मंदिर में हुए भजन कीर्तन उदयपुर। शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में शुक्रवार को पौने चार सौं साल पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए धूमधाम से मंदिर पर ध्वजा चढाई गई। विधि विधान से पहले ध्वजा की पूजा अर्चना हुई उसके बाद 79 फीट ऊंचे शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी रामगोपाल ने बताया कि शुक्रवार को विधि विधान के साथ कार्यक्रम आयोेजित हुआ साथ ही पुरानी ध्वजा को नीचे उतारा गया और नई ध्वजा को चढाने के बाद उसके लहरातेह…
