आयड़ नदी, 272 प्लॉट प्रकरण और सफाई व्यवस्था को लेकर घेरा निगम
उदयपुर। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और शहर की बदहाल मूलभूत सुविधाओं के विरोध में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नगर निगम प्रांगण में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने निगम आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आयड़ नदी विकास कार्य में कथित भ्रष्टाचार, 272 प्लॉट प्रकरण, सफाई व्यवस्था की बदहाली और शहर की जर्जर सड़कों को प्रमुख मुद्दा बनाया।
“जनता के पैसों की बर्बादी, विकास सिर्फ कागजों में”
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि नगर निगम पूरी तरह विफल साबित हुआ है और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयड़ नदी विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन एक बारिश में ही कार्यों की पोल खुल गई। कांग्रेस ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं 272 प्लॉट प्रकरण को गंभीर भ्रष्टाचार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने गुलाब बाग रेल संचालन में अनियमितताओं, अवैध ऑटो एंट्री और बिना अनुमति कैंटीन संचालन के आरोप भी लगाए।
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी : कांग्रेस नेताओं ने शहर की टूटी सड़कों, पर्यटन स्थलों की बदहाली, चरमराई सफाई व्यवस्था और आम लोगों को पट्टे जारी नहीं किए जाने के मुद्दों पर भी निगम प्रशासन को घेरा। वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी उदयपुर की छवि लगातार खराब हो रही है। साथ ही शहर विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
संचालन महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने किया। शहर कांग्रेस प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया ने बताया कि धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज शर्मा, जगदीश राज श्रीमाली, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, डा दरियाव सिंह चुंडावत,प्रो.पी आर व्यास,जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, कांग्रेस नेता के.के शर्मा,शराफत खान,हरीश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा,अजय सिंह, उपाध्यक्ष खूबी लाल मेनारिया, दलपत सिंह चुंडावत,राजीव सुवालका,दीपक सुखाड़िया,सुधीर जोशी,दीपक व्यास, लोकेश चौधरी, मोहम्मद अयूब महासचिव सुनील रॉजर्स,राजेश जैन, तीरथ सिंह खेरलिया, मोहसिन खान,प्रशांत श्रीमाली, विनोद पानेरी, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र दशोरा,चंदा सुवालका प्रवक्ता पंकज पालीवाल सचिव सिद्धार्थ सोनी,अमित श्रीवास्तव,माया सुराणा,सविता राव शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तरीका भानु प्रताप युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र माली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष रईस खान देहात जिला अध्यक्ष फारूख कुरैशी,सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र औदीच्य पार्षद गौरव प्रताप सिंह,रेखा डांगी,शंकर चंदेल,नेहा कुमावत, शहनाज हुसैन, हिदायतुल्लाह अली असगर मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा,श्याम सुंदर गुर्जर,महेश धन्नावत, सत्यनारायण टांक, मयंक खमेसरा,अमित सुवालका, शहजाद खान यशवंत पालीवाल राकेश जोशी ,रियाज हुसैन,गोपाल राय नागर,पंकज सुखवाल,जगदीश जलानिया,महेश मेनारिया भगवती लाल साहू शीला मीणा बी ब्लॉक संगठन महामंत्री धर्मेंद्र राजोरा बी ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय गणेश मेघवाल सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
