प्रदेश में 1 लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में  प्रदेश  में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 1 से 6 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 742 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में 9 लाख 7 हजार 751 रूपए लागत की 3378.28 लीटर देशी मदिरा, 8 लाख 22 हजार 490 रूपए की 824.83 लीटर भारत निर्मित विदेषी मदिरा, 2 लाख 98 हजार 767 रूपए की 1361.55 लीटर बीयर एवं 4388 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इसी क्रम में एक लाख 59 हजार 96 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान 2 चार पहिया एवं 10 दुपहिया वाहन सहित 12 वाहन जब्त करते हुए 207 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।
प्रदेश में अवैध शराब पर कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। डूंगरपुर में आबकारी दल ने गश्त के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो वाहन से 10 कार्टन बीयर जब्त कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया। बीकानेर जोन के तहत लूणकरणसर एवं बीकानेर ग्रामीण, हनुमानगढ़ में संगरिया, नोहर, चूरू में सुजानगढ़, श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ व श्रीकरणपुर में ईपीएफ दल की दबिश कार्रवाई में 9 अभियोग दर्ज करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। विभिन्न कार्रवाई में 4100 लीटर उत्तेजित वाॅष एवं 5 भट्टियां नष्ट की गई। देशी शराब के 195 पव्वे, हथकड़ शराब 92 लीटर बरामद की गई। ब्यावर में मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरोधक दल ब्यावार एवं जैतारण की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिखरनिया का बाडिया में ड्रम भट्टी चलाकर हथकड़ शराब भंडारण पर दबिष दी। मौके पर चालू भट्टी मय उपकरण एवं 55 लीटर अवैध शराब बरामद की। मेड़ता सिटी में 300 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। धौलपुर में ईपीएफ दल ने गश्त के दौरान 6 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक पूर्व में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!