हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष को गौरव दिवस के रूप में मनाएगा जार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) राजस्थान के हर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जार ने इसे गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह निर्णय प्रदेश स्तरीय बैठक में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते जार प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सैनी और प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक ने बताया कि 30 मई से 10 जून के बीच हर जिले में पत्रकारिता विषय के आयोजन का निर्णय किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान, हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियों सहित पत्रकार सुरक्षा कानून के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने का भी निर्णय किया गया। साथ ही पत्रकारिता के 200 वर्ष पर एक पुस्तिका प्रकाशन की भी योजना बनाई गई। बैठक में जार प्रदेश संयोजक व एनयूजेआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जुलाई में एनयूजेआई का राष्ट्रीय अधिवेशन भी जयपुर में कराया जाना प्रस्तावित है। इसकी तारीख शीघ्र घोषित की जाएगी। इसमें देश भर से पत्रकार शामिल होंगे।  उन्होंने सभी जिला इकाइयों से कार्यक्रम की तैयारी के लिए जुटने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ओम चतुर्वेदी, भूपेंद्र ओझा, शहजाद खान, सैयद मुनव्वर अली, मिश्रीलाल, चंद्रशेखर भाटिया, नानालाल आचार्य, भंवरसिंह कछवाहा, प्रकाश चपलोत, अकलेश जैन, अनुराग हर्ष, राजेश ओझा, श्याम माथुर, कौशल मूंदड़ा, विवेक वैष्णव, जगदीश शर्मा, रविंद्र सोनी, बृजेश परिड़वाल, दीपक लवानिया आदि ने विचार रखे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!