शैक्षणिक उत्कृष्टताः राष्ट्रीय यूजी डेंटल कॉन्फ्रेंस में दर्शन कॉलेज के होनहारों ने जीते ढेरों इनाम
उदयपुर। राष्ट्रीय यूजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन 2026. गीतांजलि डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा "From Basic to Brilliance" थीम पर सफलतापूर्वक किया गया। इस शैक्षणिक सम्मेलन में दर्शन डेंटल कॉलेज और अस्पताल के लगभग सत्तर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन के अंतर्गत पेपर प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ग्रे सेल्स, स्नैप रे, कैची कैप्शन तथा पिक्स रे जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कॉलेज के आदरणीय प्राचार्य डॉ. विकास पुनिया ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उनकी प्रेरणा से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते…
