शैक्षणिक उत्कृष्टताः राष्ट्रीय यूजी डेंटल कॉन्फ्रेंस में दर्शन कॉलेज के होनहारों ने जीते ढेरों इनाम

उदयपुर। राष्ट्रीय यूजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन 2026. गीतांजलि डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा “From Basic to Brilliance” थीम पर सफलतापूर्वक किया गया। इस शैक्षणिक सम्मेलन में दर्शन डेंटल कॉलेज और अस्पताल के लगभग सत्तर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन के अंतर्गत पेपर प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ग्रे सेल्स, स्नैप रे, कैची कैप्शन तथा पिक्स रे जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

कॉलेज के आदरणीय प्राचार्य डॉ. विकास पुनिया ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु प्रेरित एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उनकी प्रेरणा से विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।

इंटर्न बैच में कुमारी मेघना तलदार ने पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी पूर्वी शर्मा ने पेंटिंग में प्रथम तथा क्विज में द्वितीय स्थान हासिल किया। कुमारी अमीषा माथुर ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी बिद्या सरकार ने पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं क्विज दोनों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी खुशी वशिष्ठ और कुमारी शीतल डांगी ने भी क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित किया। फाइनल ईयर बीडीएस के कुमारी असलून कौसर ने कैची कैप्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं थर्ड ईयर बीडीएस के सकुमार मोहम्मद किफायत एवं कुमारी श्रीजा शर्माने पेपर प्रेजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और सात टीमों में से दर्शन डेंटल कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है। साथ ही फैकल्टी मेंटर्स विशेष रूप से डॉ. सबा खा एवं उनकी टीम के निरंतर मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!