शिक्षक हितों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं-आचार्य 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
अवकाश कटौती, ट्रांसफर, पदोन्नति को लेकर शिक्षक संगठन हुए मुखर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा 
राजसमंद । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) उप शाखा राजसमंद व कुंवारिया द्वारा जिला अध्यक्ष सतीश आचार्य ,खंड अध्यक्ष मधु पालीवाल ओजस्विनी और कुंवारिया अध्यक्ष गणेश कुमावत के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज उपखंड मुख्यालय पर धरने और प्रदर्शन के साथ किया गया और शिक्षकों की मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन दिया। खंड मंत्री हरि राम माली ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 14 मई को दोपहर 3 बजे राजसमंद उप शाखा द्वारा जिला मुख्यालय पर 1 घंटे का धरना ओर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। खंड के मंत्री हरि राम माली ने बताया कि धरना स्थल पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश आचार्य ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्य सरकार और अधिकारियों से संगठन की लगातार वार्ताओं में शिविरा पंचांग में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का विरोध करने के बाद भी ग्रीष्म कालीन अवकाशों में 10 दिन की कटौती करना तथा संस्था प्रधान द्वारा घोषित अधिकृत अवकाश में एक दिन की कटौती करने जैसे निर्णय संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज संपूर्ण प्रदेश में उप शाखा स्तर पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर उक्त बदलाव ना करके शिविरा पंचांग को यथावत रखने की मांग के साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति, काउंसलिंग, आर जी एच एस के प्रभावी ग्रीष्मावकाश बहाल करना वेतन विसंगति दूर करना  पदोन्नति और पदस्थापन. रिक्त पदों को भरना स्टार्फिंग पैटर्न लागू करना तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति और तबादले गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति विद्यालय भवनों की जर्जर स्थिति के कारण शिक्षण में बाधा. संविदा शिक्षको का नियमितीकरण पर सस्पष्ट कार्ययोजना बनाकर शिक्षकों को राहत देने की मांग की है।
जिला संगठन मंत्री शंकर माली ने एकजुट होकर संघर्ष के परिणाम तक पहुंचने तक डटे रहने का आव्हान करते हुए कहा सरकार पर अफसर शाही हावी है और वे जान बूझकर शिक्षा विभाग को एक प्रयोगशाला बना रहे है। गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ शिक्षक पर लाद दिया गया और निजी शिक्षण संस्थाओं की बराबरी करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि दोनों की प्रकृति में जमीन आसमान का अंतर है।
खंड अध्यक्ष मधु पालीवाल ओजस्विनी ने कहा सरकार चाहे तो शिक्षक वर्ष भर स्कूल चलाने को तैयार है उन्होंने राज्य सरकार से पांच दिवसीय सप्ताह और 30 पी एल वार्षिक देने की मांग की है।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह,सुजीत त्रिपाठी, चारण,वीणावैष्णव,, उप सभाध्यक्ष किशन खत्री, खंड सभाध्यक्ष विनोद आचार्य, खंड उपाध्यक्ष भावना पालीवाल, महिला मंत्री डॉ तरुणा सनाढ्य, जमना पालीवाल,सीता, भारती आचार्य,अरुण प्रजापत, विक्रम देवल, देवेंद्र सेन नारायण सिंह चुंडावत, कैलाश शर्मा,हेमंत भंडारी, शिव दास वैरागी,महेंद्र सिंह , कल्पना,हीरालाल,राजेश खंडेलवाल शंकर सिंह,पंचायत शिक्षक जिला अध्यक्ष राकेश पालीवाल,कैलाश कीर,वीणा वैष्णव,शिवदास  वैरागी, दुष्यंत शर्मा,गणेश  कुमावत, मिठूलाल, कल्याण सिंह गिरीश ,कल्याण सिंह, हिंगलाजदान चारण, गोपाल माली,ईश्वर सिंह, काजल सालवी,दिनेश सालवी,हनुमान दास, रतनलाल,गीतांजलि,सुनीता मील, अजय पारिख, देवकीनंदन गहलोत, विनोद स्वामी,मदन सिंह, कालू सिंह, हेमलता, इंदु टाक, सरोज,सुशीला,हेमलता,पूनम, आरती, तरुणा,शंकर सिंह,कृष्णमुरारी, तुलसीराम,जितेंद्र भाटी,उदय सिंह, तेजवीर , तिलक श्री,मदन सिंह,चंद्र शेखर ठाकुर, सुराजराम सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!