उदयपुर जिले में अलग-अलग हादसों और घटनाओं में पांच लोगों की मौत
माइंस में युवक डूबा, मौत उदयपुर। जिले के खेमली क्षेत्र में विजनवास नेगडिया के पास महालक्ष्मी मिनरल्स माइंस में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त 36 वर्षीय गंगाराम गमेती के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह माइंस की गहराई में चले जाने से पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तलाश करते हुए शव को बाहर निकाला। शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार की टक्कर से…
