संगठन मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर, अग्रवाल महासभा की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक समिति के संरक्षक गोपाल अग्रवाल के निवास पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने की। जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक में महासभा के आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक की शुरुआत संरक्षक गोपाल अग्रवाल के जन्मदिवस समारोह से हुई। इस अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।…
