रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या ने डॉक्टर्स डे पर आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर
उदयपुर। रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के विशेष अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल एवं निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह शिविर कॉलेज के छात्रों, स्टाफ सदस्यों और रोटरैक्ट क्लब के युवाओं और स्थानीय निवासियों के स्वास्थय कल्याण को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था। शिविर में निजी हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थय कर्मियों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों की बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थय जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर हर्षा मारवाल ने कहा कि डॉक्टर्स…
