चिरवा में जिला कलेक्टर की उपस्थिति में विशेष ग्राम सभा आयोजित
विकसित ग्राम के लिए बनेगा दीर्घकालिक मास्टर प्लान उदयपुर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को बड़गांव तहसील के चिरवा गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने ग्राम सभा में भाग लेकर ग्रामीणों के साथ विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। विशेष ग्राम सभा में गांव के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर मंथन हुआ। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल…
