तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने रचा नया कीर्तिमान, JSW स्टील से मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर की प्रतिष्ठित तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने अपनी उत्कृष्ट व्यावसायिक उपलब्धियों के दम पर एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।
जयपुर के ताज देवी रत्न रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित जेएसडब्ल्यू स्टील के वितरक सम्मेलन में तेज़ इंडस्ट्रीज़ को ‘चौंपियन ऑफ चौंपियंसदृस्वर्ण’ सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पश्चिम-1 क्षेत्र में बीजीएल श्रेणी के अंतर्गत सर्वाधिक मात्रा में उत्पाद उठाव के लिए दिया गया।
इसी समारोह में कंपनी को ‘क्षितिज उत्कृष्टता सम्मानदृनिरंतर साझेदार, पश्चिम-1’ से भी सम्मानित किया गया। एक ही वर्ष में दो प्रतिष्ठित सम्मान मिलना तेज़ इंडस्ट्रीज़ की निरंतर उत्कृष्टता, मजबूत बाजार पकड़ और जेएसडब्ल्यू स्टील के साथ मजबूत व्यावसायिक संबंधों को दर्शाता है।
समारोह में तेज़ इंडस्ट्रीज़ की ओर से संस्थापक मनोहर तेजवानी एवं शंकर तेजवानी ने सम्मान प्राप्त किए। इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू स्टील के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक संदीप खन्ना, फिरोज खान, सनी बकोलिया सहित कंपनी के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
तेज़ इंडस्ट्रीज़ उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर क्षेत्रों में जेएसडब्ल्यू स्टील के अधिकृत वितरक के रूप में सेवाएं दे रही है।
कंपनी के निदेशक नरेन तेजवानी ने कहा कि एक ही वर्ष में दो प्रतिष्ठित सम्मान मिलना पूरे परिवार और टीम के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राहकों के विश्वास, डीलर्स, साझेदारों, पूरी टीम तथा जेएसडब्ल्यू स्टील के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थापक मनोहर तेजवानी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और टीम की निरंतर मेहनत ने कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि ये सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास, मजबूत व्यावसायिक रिश्तों और निरंतर प्रगति की पहचान हैं। तेज़ इंडस्ट्रीज़ भविष्य में भी गुणवत्ता, सेवा और विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!