उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देते हुए रोटरी बजाज भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में शहर के 21 प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं 13 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. कौशिक थे।
अपने संबोधन में डॉ. कौशिक ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही समाज की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। जहां चिकित्सक लोगों के जीवन और स्वास्थय की रक्षा करते हैं, वहीं सीए देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान चिकित्सकों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीचंद खथूरिया ने कहा कि डॉक्टर और सीए दोनों ही सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व के प्रतीक हैं। कोविड काल में चिकित्सकों की सेवाएं और देश की आर्थिक मजबूती में सीए का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है।
समारोह में डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. सुमित गोयल, डॉ. आशीष बत्रा, डॉ. अतुल लुहाड़िया, डॉ. एल.एल. सेन, डॉ. संगीता सेन, डॉ. कार्तिकेय कोठारी, डॉ. सोनल कोठारी, डॉ. मनस्वीन सरिन, डॉ. गौरव छाबड़ा, डॉ. पारुल सोमानी, डॉ. शिल्पा गोयल, डॉ. शालिनी भार्गव, डॉ. अनुज प्रताप सिंह, डॉ. सार्थक पोरवाल, डॉ. रौनक शर्मा, डॉ. श्रेया सिरोया, डॉ. संजीव अग्रवाल एवं डॉ. ऋतु मेहता सहित 21 चिकित्सकों को उपरना ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं सीए पुनीत बाबेल, सीए गरिमा बाबेल, सीए यश कुणावत, सीए मेघा सेठ, सीए जय गोलछा, सीए प्रज्ञा सोनी, सीए मनीष चौधरी, सीए अभिजीत शर्मा, सीए वंशित पोरवाल, सीए नवनीत मंगल, सीए दीप्ति खाथूरिया, सीए अक्षय जैन एवं सीए राकेश भंडारी को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि भारत में एक चिकित्सक पर औसतन 830 लोगों की स्वास्थय जिम्मेदारी है, जो उनके महत्व और समर्पण को दर्शाता है।
समारोह में सहायक प्रांतपाल गजेंद्र जोधावत, पी.एस. तलेसरा, सचिव दुष्यंत सोमानी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दर्शना सिंघवी ने किया तथा अंत में सचिव दुष्यंत सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाज और राष्ट्र निर्माण के दो मजबूत स्तंभों को रोटरी का सम्मानः 21 चिकित्सक व 13 सीए हुए सम्मानित
