डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर 20 विशिष्ट हस्तियों का सम्मान, लायंस क्लबों ने सेवा और समर्पण को किया नमन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लायंस क्लब हिरण मगरी, युवा शक्ति, एरिस्टोक्रेट एवं नीलांजना उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महाप्रज्ञ सभागार में डॉक्टर दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 11 चिकित्सकों और 9 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उपरणा, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी लायन डॉ. आलोक व्यास थे। समारोह की अध्यक्षता लायंस क्लब हिरण मगरी की अध्यक्ष अनीता आचार्य ने की। मंच पर युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष विनीत शर्मा, एरिस्टोक्रेट क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र वर्मा, नीलांजना क्लब की अध्यक्ष नेहा नाहटा, रीजनल चेयरपर्सन अभिषेक शर्मा तथा जोनल चेयरपर्सन डॉ. रेखा जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पूजन एवं ध्वज वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में अनीता आचार्य ने चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की सराहना की।
मुख्य अतिथि डॉ. आलोक व्यास ने अपने संबोधन में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) तथा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के प्रतीकों एवं उनके आदर्श वाक्यों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आईसीएआई का आदर्श वाक्य “य एषु सुप्तेषु जागर्ति” कर्मनिष्ठा, सतर्कता और उत्तरदायित्व का संदेश देता है, जबकि आईएमए का प्रतीक ज्ञान, सेवा, उपचार और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है।
समारोह में आमंत्रित सभी चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उपरणा, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन हरीश आचार्य ने किया तथा अंत में एरिस्टोक्रेट क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में चारों लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान-सीए विवेक मेहता, सीए विकास जैन, सीए वंशित पोरवाल,शरद चित्तौड़ा, सीए सोनू लोढ़ा, सीए रोली शर्मा, सीए पुलकित सिसोदिया, सीए प्रतीक नैनावटी, सीए प्रंशात नागर, सीए हिम्मत कुमार सिसोदिया, सीए हर्षित मण्डोवरा तथा चिकित्सकों में डॉ. सौरभ जैन, डॉ.रंजना जैन, डॉ.कल्पेश चौधरी, डॉ.नवधीश शर्मा, डॉ.चंद्रवीरसिंह राव, डॉ.व्योम बोलिया, डॉ.सौरभ अग्रवाल, डॉ.अनूप पालीवाल, डॉ.दिव्या गुप्ता, डॉ.गार्गी खेड़ा को सम्मानित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!