रोटरी क्लब उदय ने थियोसोफिकल सोसाइटी के कर्मचारियों एवं मूक-बधिर बच्चों का किया सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष साक्षी डोडेजा एवं उनकी टीम ने थियोसोफिकल सोसाइटी के कर्मचारियों एवं मूक-बधिर बच्चों का सम्मान कर उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं अथक मेहनत की सराहना की। अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने कहा कि समाज के इन अनसुने नायकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मूक-बधिर बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
क्लब के सचिव अनीकेत शर्मा ने रोटरी क्लब उदय की ओर से संकल्प व्यक्त किया कि क्लब पूरे वर्ष मूक-बधिर बच्चों के लिए विभिन्न सेवा कार्य करता रहेगा तथा उनकी आवश्यकताओं में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस अवसर पर ज़ोन चेयर राजेश चुघ,एडीएसजी ऋतु वैष्णव, चार्टर प्रेसिडेंट शालिनी भटनागर, सर्विस डायरेक्टर काकू, जॉइंट सेक्रेटरी अशोका वीरवाल, अदिति राठौड़, डॉ. भारती शर्मा एवं संयम सहलोत सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!