समाज के दो मजबूत स्तंभों का लायंस क्लब ने किया अभिनंदन, डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर द्वारा सेक्टर-4 स्थित लायंस भवन में डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) दिवस के अवसर पर गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उपरना ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
क्लब अध्यक्ष सीपी झगड़ावत एवं सचिव पंकज गंगावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन तथा विशिष्ट अतिथि एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन थे।
इस अवसर पर डॉ. अमित धींग, डॉ. पीयूष गर्ग, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. आशीष सी. सिंगल, डॉ. अनुराग तलेसरा, डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. अंकुश शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए चिराग धर्मावत, सीए अरुण रत्नावत, सीए नरेश माहेश्वरी, सीए प्रतीक जैन, सीए चिराग बोलिया एवं सीए मनीष लोढ़ा का भी माल्यार्पण, उपरना एवं प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राहुल जैन ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.एल. सुमन, सीए चिराग धर्मावत एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल नाहर ने भी सेवा, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष गुणवंत वागरेचा, राजेश खमेसरा, कार्यक्रम संयोजक लायन अग्रवाल, लायन मनीष चांडालिया सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष गुणवंत वागरेचा ने किया, जबकि अंत में सचिव पंकज गंगावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!