लायंस क्लब उदयपुर अरावली ने किया चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 2 जुलाई। लायंस क्लब उदयपुर अरावली की ओर से डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर 9 चिकित्सकों तथा 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्लब अध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट एक दूसरे के पूरक हैं। जहां डॉक्टर लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्तीय व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के प्रथम दिन इस प्रकार का सम्मान समारोह आयोजित हमारा सौभाग्य है तथा अन्य संस्थाओं को भी ऐसे आयोजन कर समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए। मुख्य अतिथि जोनल अध्यक्ष लायन कपूरचंद जैन ने कहा कि डॉक्टर और सीए दोनों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
समारोह में डॉ. आशीष सिंघल, डॉ. संदीप भटनागर, डॉ. अभिषेक व्यास, डॉ. अमित खंडेलवाल, डॉ. मनोज महाजन, डॉ. शीतल कौशिक, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ. विशाल भट्ट सहित चिकित्सकों को उपरना, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सीए वी.एस. नाहर, सीए शैलेश जैन, सीए जितेंद्र शर्मा, सीए पल्लवी नाहर, सीए मेघल चैधरी छाजेड़ तथा सीए शीतल चैरड़िया का भी उपरना, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्लब के चार्टर सदस्य लायन रामदास सक्सेना, रूपलाल जैन, रेखा जैन, बी.एल. पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, ममता छाजेड़, मुकेश जानी, दिनेश कोठारी, अनिल सिगटवाडिया, हंसा जैन, जया कोठारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव लायन पुष्पा पालीवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!