रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या ने डॉक्टर्स डे पर आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के विशेष अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल एवं निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
यह शिविर कॉलेज के छात्रों, स्टाफ सदस्यों और रोटरैक्ट क्लब के युवाओं और स्थानीय निवासियों के स्वास्थय कल्याण को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था। शिविर में निजी हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थय कर्मियों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों की बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थय जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर हर्षा  मारवाल ने कहा कि डॉक्टर्स  निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं। डॉक्टर्स डे के इस पावन मौके पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का सबसे बेहतर तरीका यही हो सकता था कि हम समाज को स्वास्थय के प्रति जागरूक करें। क्लब सचिव नीतिशा महावर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ,एपेक्स हॉस्पिटल की पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा और रोटारैक्ट क्लब ऐश्वर्या भविष्य में भी इस तरह के जनहित और स्वास्थय से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस स्वास्थय जांच शिविर को सफल बनाने में रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। क्लब के सभी मेंबर्स ने पूरे समय उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं और खुद भी अपनी स्वास्थय जांच करवाकर जागरूकता का संदेश दिया। शिविर में बड़ी संख्या में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने  इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!