माउट लिटेरा ज़ी स्कूल में ‘इनोवेशन फेस्ट’ बना आकर्षण का केंद्र, 500़ लोगों ने देखा विज्ञान और नवाचार का अनोखा संगम
उदयपुर। आईआईटीयन एंव डाॅक्टर्स द्वारा संचालित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में आयोजित ‘इनोवेशन फेस्ट’ ने शहर में विज्ञान और नवाचार के प्रति नई उत्सुकता पैदा कर दी। इस विशेष आयोजन में 500 से अधिक अभिभावकों, छात्रों और अतिथियों ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच के जीवंत मंच में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों को छात्रों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल्स, टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स और नवाचार आधारित प्रस्तुतियों को करीब से देखने का अवसर मिला। विभिन्न लाइव डेमोंस्ट्रेशन और प्रयोगों ने यह दिखाया कि जब बच्चों को प्रयोग करने और समझने का अवसर मिलता है, तो…
