हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स: उदयपुर में 50 डॉक्टरों समेत 120 हस्तियां सम्मानित
उदयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस की ओर से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के एसोसिएशन में आयोजित ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल अंतर्गत ‘हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स’ का आयोजन स्टर्लिंग अरावली में हुआ। समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 50 डॉक्टरों, 50 हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर्स और 20 से अधिक उद्यमियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आईएमए से डॉ. आनंद गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में पारस हॉस्पिटल से अभिनव कुमार, स्टर्लिंग अरावली से अमित कुमार एवं राजीव सरकार शामिल रहे। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने…
