उदयपुर: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी में उमड़े युवा सैकड़ों प्रतिभागियों ने लगाई एकता की दौड़ जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों - कर्मचारियों को दिलाई शपथ उदयपुर, 31 अक्टूबर। देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश लेकर सैकड़ों युवा दौड़े। फतहसागर की सुरम्य पाल पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।…
