पंचायतीराज आम चुनाव – 2026
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना
उदयपुर, 20 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में जिला परिषद के 47 तथा जिले की सभी 20 पंचायत समितियों के 318 वार्डों के लिए मतों की गिनती की गई। मतगणना के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में दोनों मतगणना केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। अधिकारियों की सतत निगरानी और पुलिस के माकूल सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
दो केंद्रों पर हुई मतगणना
मतगणना के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए थे। राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में पांच पंचायत समितियों झाड़ोल, फलासिया, कुराबड़, वल्लभनगर एवं गिर्वा के मतों की गणना की गई। वहीं पीएम श्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में शेष 15 पंचायत समितियों ओगणा, भीण्डर, नाई, मावली, घासा, सायरा, कोटड़ा, सुलाव, गोगुन्दा, बड़गांव, देवला, नयागांव, कल्याणपुर, खेरवाड़ा एवं ऋषभदेव की मतगणना संपन्न हुई। फतह विद्यालय के प्राचार्य कक्ष एवं एक अतिरिक्त कक्ष में जिला परिषद चुनाव के डाक मतपत्रों की गणना की व्यवस्था की गई।
जिला परिषद में भाजपा को बहुमत
जिला परिषद की कुल 47 सीटों के परिणाम में भाजपा ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 22 सीटें आईं। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत हासिल की। इस तरह जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए बहुमत प्राप्त किया। समूची मतगणना प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की टीमें व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटी रहीं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मतगणना कार्य पूर्ण होने के साथ ही पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिला परिषद – वार्ड वार परिणाम
वार्ड 1: विजेता – चेला राम गमेती (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – नीमाराम (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 1419 मत
वार्ड 2ः विजेता – लाल सिंह (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – भोपाल सिह देवडा (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 1890 मत
वार्ड 3ः विजेता – सुरती गरासिया (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – पुनी कुमारी (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 4246 मत
वार्ड 4ः विजेता – माधुलाल (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – शंकर लाल गमेती (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 900 मत
वार्ड 5ः विजेता – जगी कुमारी गरासिया (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – वरजू देवी परिहार (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 1904 मत
वार्ड 6ः विजेता – छोटुलाल गरासीया (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – नारायण लाल (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 511 मत
वार्ड 7ः विजेता – मुरारी लाल बुंबरिया (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – बाबुलाल (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 2716 मत
वार्ड 8: विजेता – निर्मल सिंह (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – राहुल कुमार डामोर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 6678 मत
वार्ड 9: विजेता – शिव लाल गरासिया (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – केशु लाल (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 4744 मत
वार्ड 10: विजेता – प्रेमचन्द (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – कमलाशंकर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 883 मत
वार्ड 11: विजेता – सीरमी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – हीरादेवी (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 3110 मत
वार्ड 12: विजेता – सदन देवी खराडी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – अनिता कुमारी खराड़ी (भारत आदिवासी पार्टी), जीत का अंतर – 920 मत
वार्ड 13: विजेता – उर्मिला (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – रूपा देवी (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 1464 मत
वार्ड 14: विजेता – कमलेश कसोटिया (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – लोकेश मीणा (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 142 मत
वार्ड 15: विजेता – उदयलाल डामोर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – लोकेश पलात (भारत आदिवासी पार्टी), जीत का अंतर – 1256 मत
वार्ड 16: विजेता – मगु देवी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – रीतु गमार (भारत आदिवासी पार्टी), जीत का अंतर – 2748 मत
वार्ड 17: विजेता – आशा डामोर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – कोमल कुमारी (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 547 मत
वार्ड 18: विजेता – रीना देवी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – रवीना (भारत आदिवासी पार्टी), जीत का अंतर – 138 मत
वार्ड 19: विजेता – लोकेश कुमार (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – प्रभुलाल (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 1329 मत
वार्ड 20: विजेता – बदामी (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – मंजू मीणा (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 64 मत
वार्ड 21: विजेता – दीपक मीणा (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – रमण लाल अहारी (भारत आदिवासी पार्टी), जीत का अंतर – 3640 मत
वार्ड 22: विजेता – कान्ति लाल (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – नानालाल अहारी (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 4081 मत
वार्ड 23: विजेता – शर्मिला (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – गीता (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 64 मत
वार्ड 24: विजेता – दुर्गा (भारत आदिवासी पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – सोनिया कुमारी मीणा (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 191 मत
वार्ड 25: विजेता – गिरीश कुमार मीणा (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – भेरू लाल मीणा (भारत आदिवासी पार्टी), जीत का अंतर – 1991 मत
वार्ड 26: विजेता – मीरा पारगी (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – पुष्पा पारगी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 1688 मत
वार्ड 27: विजेता – रामलाल भगोरा (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – लिम्बाराम भील (भारत आदिवासी पार्टी), जीत का अंतर – 2187 मत
वार्ड 28: विजेता – संजना देवी (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – आशा बुज (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 1851 मत
वार्ड 29: विजेता – कंचन (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – मनिषा आमेटा (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 486 मत
वार्ड 30: विजेता – प्रियंका जैन (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – मोहनी कुंवर (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 725 मत
वार्ड 31: विजेता – अरविन्द सिंह (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – अनिल जारोली (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 4031 मत
वार्ड 32: विजेता – राज सिंह झाला (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – अर्जुन सिंह (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 1575 मत
वार्ड 33: विजेता – ओंकार वालिया (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – माधव लाल अहीर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 4305 मत
वार्ड 34: विजेता – घनश्याम मेनारिया (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – दुर्गाशंकर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 2945 मत
वार्ड 35: विजेता – ललित सिंह सिसोदिया (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – कैलाश (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 3418 मत
वार्ड 36: विजेता – पारस कँवर (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – चन्दन कुंवर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 714 मत
वार्ड 37: विजेता – हिम्मत सिंह झाला (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – देवी लाल जाट (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 8030 मत
वार्ड 38: विजेता – सीता (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – शान्ता कुमारी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 361 मत
वार्ड 39: विजेता – नंदिनी चौहान (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – मांगी बाई (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 5212 मत
वार्ड 40: विजेता – डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – गणेश लाल (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 5081 मत
वार्ड 41: विजेता – पूजा सोनावत (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – प्रियंका चौधरी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 1700 मत
वार्ड 42: विजेता – मंजू देवी (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – पुष्पा कुँवर (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 608 मत
वार्ड 43: विजेता – दलीचन्द डांगी (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – शान्ति लाल (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 1966 मत
वार्ड 44: विजेता – सीता (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – हेमलता खराड़ी (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 3321 मत
वार्ड 45: विजेता – प्रतिभा नागदा (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – मीरा कुंवर राजपुत (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 1052 मत
वार्ड 46: विजेता – डालचन्द उर्फ डी.सी. मेघवाल (भारतीय जनता पार्टी), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – नाथूलाल (इंडियन नेशनल काँग्रेस), जीत का अंतर – 356 मत
वार्ड 47: विजेता – प्रेमलता नागदा (इंडियन नेशनल काँग्रेस), निकटतम प्रतिद्वंद्वी – उर्मिला कुँवर (भारतीय जनता पार्टी), जीत का अंतर – 540 मत
