उदयपुर: 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’, फतहसागर से आगाज
फतहसागर की पाल से होगा शुभारंभ उदयपुर, 31 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के पर्यावरण विभाग द्वारा जिले में 1 से 7 नवम्बर 2026 तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक (ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पर्यावरण समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं। वॉकथॉन और साइक्लोथॉन से होगा आगाज उप वन संरक्षक (उदयपुर उत्तर) एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव तथा आयोजन के नोडल अधिकारी डी.के. तिवारी…
