उदयपुर: 1 नवंबर को ‘कुमार सानू स्पेशल’ संगीतमय शाम, 50 गायक देंगे प्रस्तुतियां

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

आज उदयपुर में सजेगी कुमार सानू के सदाबहार गीतों की महफ़िल

सुरों की मंडली संस्था की ओर से भव्य संगीतमय आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी डॉ. श्रद्धा गट्टानी

उदयपुर। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए आज, रविवार 1 नवंबर को सुरों की मंडली संस्था की ओर से कुमार सानू के सदाबहार गीतों पर आधारित विशेष संगीतमय कार्यक्रम “कुमार सानू स्पेशल – 90 के दशक का जादू, आज भी दिलों में” का आयोजन मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रद्धा गट्टानी उपस्थित रहेंगी।

सुरों की मंडली संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कुमार सानू की सुरीली आवाज़ ने 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत को एक अलग पहचान दी। उनके रोमांटिक और सदाबहार गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। इसी स्वर्णिम संगीत दौर की यादों को फिर से जीवंत करने और संगीत प्रेमियों को एक यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कुमार सानू के लोकप्रिय रोमांटिक गीतों, युगल गीतों और एकल प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को 90 के दशक की सुरीली यादों की सैर कराई जाएगी।

आयोजनकर्ता योगेश कुमार उपाध्याय एवं नीलम पटवा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संस्था के सदस्यों में खासा उत्साह है। आयोजन में 50 प्रतिभागियों की प्रस्तुतियाँ होगी। इसके लिए मंच सज्जा, प्रस्तुतियों के क्रम और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सभी प्रतिभागी अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से कुमार सानू के लोकप्रिय गीतों को नए अंदाज में पेश करेंगे।

संस्था की ओर से यह आयोजन सुरों की मंडली के सदस्यों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। संस्था के पदाधिकारियों एवं आयोजनकर्ता टीम ने शहर के संगीत प्रेमियों चेक कार्यक्रम में शिरकत करने का आग्रह किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!