राजस्थानी साफा एवं उपरना पहनाकर किया अभिनंदन, विधायक ने नगरपालिका बोर्ड के सदस्यों को दी शुभकामनाएं
फतहनगर। राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के फतेहनगर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश चपलोत, श्री सुधर्म संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चपलोत, मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, समाजसेवी दिनेश सामर, ओमप्रकाश प्रजापत, हेमंत गोयल, गोपाल सोनी, मदन प्रजापत, वैभव मारोठिया, नितेश पहाड़िया, हितेन प्रजापत एवं आगम सहित नगर के गणमान्य नागरिकों और युवा कार्यकर्ताओं ने प्रमोद जैन भाया का राजस्थानी साफा एवं उपरना पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
भाया के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप के साथ विभिन्न राजनीतिक एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई। प्रमोद जैन भाया ने फतेहनगर नगरपालिका बोर्ड के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। भाया के नगर आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
