वर्कप्लेस विजिट से नेटवर्किंग और बिजनेस डेवलपमेंट में बढ़ोतरी
उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) के चैप्टर बीसीआई निर्माण की ओर से विनियोग ट्रेडर्स – बिल्ड ट्रैक स्मार्ट ऑटोमेशन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिजनेस ऑपरेशन्स एवं स्मार्ट ऑटोमेशन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल, वर्किंग स्टाइल और बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज से रूबरू कराना है। इस तरह के आयोजन से नेटवर्किंग मजबूत होती है और बिजनेस डेवलपमेंट के नए अवसर तैयार होते हैं।
बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस को समझने, अपने अनुभव साझा करने और आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलता है। बीसीआई का प्रयास है कि सभी चैप्टर्स के मेंबर्स एक-दूसरे से जुड़कर नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ को नई दिशा दें।
कार्यक्रम के होस्ट विनोद गंगवानी एवं प्रशांत शर्मा ने उपस्थित मेंबर्स को विनियोग ट्रेडर्स एवं बिल्ड ट्रैक स्मार्ट ऑटोमेशन की बिजनेस एक्टिविटीज, वर्किंग प्रोसेस और सर्विसेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्मार्ट ऑटोमेशन से जुड़े प्रोडक्ट्स, टेक्नोलॉजी एवं सॉल्यूशंस की जानकारी साझा करते हुए अपने बिजनेस ऑपरेशन्स और सेवाओं से सभी को परिचित कराया।
इस अवसर पर सौम्या लूथरा, प्रशांत शर्मा, विनोद गंगवानी, मुकेश माधवानी, कमलेश कोठारी, कैलाश माली, संजय गुप्ता, महेश गुप्ता, दिनेश जैन, सक्षम कच्छारा, रीना राठौड़, अशोक ओझा, ताहिर रज़ा, प्रकाश चंदेल उपस्थित थे। इस अवसर पर नए मेंबर्स नरेश शर्मा एवं सुहास मनोहर का स्वागत किया गया।
