पुण्य स्मृति में पौधरोपण
उदयपुर, 5 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रेरणा से "एक पेड़ -दिव्य आत्मा के नाम" के तहत पौधरोपण किया गया। गतिविधि के विभाग पर्यावरण सह संयोजक गणपत लौहार ने बताया कि उदयपुर में चल रहे अभियान के तहत सेक्टर 4 स्थित विद्यानिकेतन विद्यालय में पौधरोपण किया गया । जिन परिवारों में गमी हुई है उनकी पूण्य स्मृति में पौधरोपण किया गया। संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय हस्तीमल हिरण, स्व. सुगंध देवी सिंघवी, स्व. प्यारचंद बोकड़िया, स्व. सावित्री देवी सेठिया, स्व. लक्ष्मीचंद प्रजापत की पुण्य स्मृति में कुल 20 पौधरोपण इनके परिवारजन की उपस्थिति में किया गया।…
