Udaipur News

सगसजी बावजी का 53वां पाठोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया

सगसजी बावजी का 53वां पाठोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया

उदयपुर, 6 फरवरी। उदयपुर के पिछोली में सर्वशक्तिमान सगसजी बावजी का 53वां पाठोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। सेवक राम चंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर श्री बावजी को वसंत ऋतु के अंतर्गत आमरस घटा का दर्शन धराया गया। इसके लिए श्री बावजी को लहरिया पाग और आमरस के कलर का साटन का बगलबंधी वागा, पाग पर आमली चंद्रमा और मोर पंख व श्रीकंठ में स्वर्ण कंठला धारण करवाया गया है। इस अवसर पर परसादी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत पारंपरिक व्यंजन करण शाही लड्डू जकोलमा पुरी, अमचूर, दाल पुलाव आदि का भोग धराया गया। प्रभु के मनमोहक स्वरूप…
Read More
उदयपुर में कांग्रेस प्रवक्ता बोले— अड़ानी विवाद की पार्लियामेंट्री कमेटी से कराएं जांच

उदयपुर में कांग्रेस प्रवक्ता बोले— अड़ानी विवाद की पार्लियामेंट्री कमेटी से कराएं जांच

नेहरू, इंदिरा तथा राजीव गांधी के नाम पर बने ट्रस्टों को 80 जी के फायदे पर रोक को लेकर कहा राजधर्म निभाएं मोदी, छोटी सोच छोड़ें उदयपुर। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अड़ानी विवाद में उन्हें चुप्पी आश्चर्यजनक है। उन्होंने इसे भारत का सबसे बड़ा स्कैम बताते हुए इसकी जांच पार्लियामेंट्री कमेटी के जरिए कराए जाने की मांग की। एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आए कांग्रेस प्रवक्ता न कहा कि अब तक के सबसे बड़े स्कैम पर मोदी सरकार और अड़ानी दोनों चुप्पी साधे बैठे हैं। जबकि इसके चलते दो…
Read More
हिस्ट्रीशीटर की मां ने खाया जहर, दम तोड़ा

हिस्ट्रीशीटर की मां ने खाया जहर, दम तोड़ा

पुलिस मुठभेड़ में घायल दीपक राजसमंद के जिला अस्पताल में है भर्ती उदयपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल उदयपुर जिले के हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर बेटे से मिलने अस्पताल में पहुंची मां ने जहर खा लिया। जिसने रविवार अलसुबह उदयपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव केलवा थाना पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यापारी के अपहरणकर्ता उदयपुर जिले के घोषित हार्डकोर अपराधी और ​सुखेर सहित दो थानों के हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया को उसके अपराधी दोस्त किशन मेनारिया के साथ उदयपुर पुलिस ने राजसमंद पुलिस के सहयोग से मुठभेड़ के…
Read More
17 से 19 फरवरी तक सांभर में उमड़ेगा सैलानियों का सैलाब

17 से 19 फरवरी तक सांभर में उमड़ेगा सैलानियों का सैलाब

- सांभर फेस्टिवल की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग - पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होंगे कई खास आयोजन जयपुर, 05 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के द्वारा दिनांक 17 से 19 फरवरी, 2023 तक सांभर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने सांभर फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि काइट फेस्टिवल, धुलंडी फेस्टिवल, तीज फेस्टिवल और गणगौर फेस्टिवल के बाद अब सांभर…
Read More
मरू महोत्सव-2023 ऐतिहासिक कुलधरा गांव में रंगोली

मरू महोत्सव-2023 ऐतिहासिक कुलधरा गांव में रंगोली

—मांडणा, लाणेला के रण में गूंजी घोड़ों की पदचाप — पर्यटकों ने खाभा फोर्ट में ​लिया लोक संगीत व मयूर नृत्यों का आनंद — उगते सूर्य के दृश्यावलोकन के साथ रंगबिरंगी पेटिंग को उत्साह से देखा जयपुर, 05 फरवरी। मरू महोत्सव के अंतिम दिन देशी-विदेशी सैलानियों ने जैसलमेर जिले के ऐतिहासिक कुलधरा गांव एवं खाभा फोर्ट में आयोजित कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। साथ ही, वहां पर आयोजित लोक संगीत कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया। प्राचीन खाभा फोर्ट पर पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में मयूर नृत्य के दृश्यावलोकन व संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर…
Read More
17 वां बाबा मेमोरियल क्रिकेट मैच

17 वां बाबा मेमोरियल क्रिकेट मैच

विद्या भवन सोसाइटी विजेता, आकाश जोशी मेन ऑफ द मैच उदयपुर, 5 फरवरी। प्रसिद्ध कला विद गोवर्धन लाल जोशी " बाबा " की स्मृति मे रविवार को आयोजित 17 वें बाबा मेमोरियल क्रिकेट मैच मे विद्या भवन सोसाइटी की टीम विजेता रही। मैच विद्या भवन ग्राउंड पर खेला गया। मैच के प्रारंभ मे मुख्य अतिथि उद्योगपति जितेंद्र तायलिया , विशिष्ट अतिथि विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष अजय एस मेहता , विद्या बंधु संघ की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा , मानद सचिव गोपाल बम्ब,मुख्य संचालक डॉ अनुराग प्रियदर्शी, डॉ. अंशुमाली जोशी और डॉ. ललित जोशी ने कलाविद बाबा साहब की तस्वीर पर…
Read More
साहित्यिक आयोजन में प्रसंग ने भेंट की पुस्तकें

साहित्यिक आयोजन में प्रसंग ने भेंट की पुस्तकें

उदयपुर, 5 फरवरी। बसंत ऋतु, अमृत महोत्सव और नववर्ष पर केन्द्रित विद्या भवन भाषा मंच पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के साहित्यिक कार्यक्रम में प्रसंग संस्थान की ओर से सरस्वती सभा की मनोनीत सदस्य डॉ. मंजू चतुर्वेदी ने 20 पुस्तकें भेंट की। पूर्व में भी प्रसंग संस्थान विविध संस्थानों में छात्रोपयोगी पुस्तकें भेंट कर चुका है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. इन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने बताया कि उक्त ज्ञानोपयोगी पुस्तकें महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल मेहता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पा शर्मा को प्रदान की।
Read More
उदयपुर के ऋषिराज राठौड़ ने जीते तीन गोल्ड

उदयपुर के ऋषिराज राठौड़ ने जीते तीन गोल्ड

उदयपुर 5 फरवरी। अलवर के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक आयोजित हुई 12वीं सीनियर पैरा एथलेटिक्स स्टेट लेवल चैंपियनशिप में उदयपुर के पैरा खिलाड़ी ऋषि राज राठौड़ ने तीन गोल्ड मेडल जीतते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। कोच लखविंदर सिंह ने बताया कि राठौड़ ने अपने मुख्य खेल डिस्कस थ्रो में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 47.73 मीटर तश्तरी फेंक कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। राठौड़ ने इस प्रतियोगिता में गोला एवं भाला फेंक में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इस प्रकार राठौड़ ने नेशनल खेल के लिए क्वालीफाई किया। उल्लेखनीय…
Read More
इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण वितरण के लिए शिविर आज से

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण वितरण के लिए शिविर आज से

उदयपुर 5 फरवरी। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण वितरण के लिए बैंक वार शिविर 6 फरवरी से 26 फरवरी तक नगर निगम दीनदयाल सभागार में सुबह 10 से शाम 4 तक आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए निर्देशों की अनुपालना में लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 6 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा, 8 को यूको बैंक, 10 को केनरा बैंक, 13 को बैंक ऑफ इंडिया, 15 को इंडियन बैंक, 17 को यूनियन बैंक, 20 को राजस्थान मरुधरा ग्रामीण…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-उदयपुर से कामाख्या की तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-उदयपुर से कामाख्या की तीर्थयात्रा के लिए ट्रेन रवाना

1110 तीर्थयात्रियों को मिला मौका उदयपुर 5 फरवरी।  वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत उदयपुर से कामाख्या जाने वाली ट्रेन रविवार को उदयपुर सिटी स्टेशन से रवाना हुई। आज सुबह उदयपुर शहर विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान समस्त अतिथियों ने तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रा की सौगात देने पर बधाई दी और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी दिनेश श्रीमाली, राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड…
Read More
error: Content is protected !!