राजसमंद में उदयपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, किडनेप हुए व्यापारी को छुड़वाया
हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया और किशन मेनारिया को दबोचा, मांग रहे थे 35 लाख की फिरौती उदयपुर। राजसमंद जिले में उदयपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। उदयपुर पुलिस किडनेप की सूचना पर बदमाशों का पीछा कर रही थी कि केलवा ओवरब्रिज के समीप बदमाशों ने पहले पुलिस के वाहन को टक्कर मारी और फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद भाग रहे बदमाशों की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई, उसी दौरान पुलिस ने ना केवल किडनेप किए व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया, बल्कि दोनों बदमाशों को दबोच लिया। उनसे पुलिस ने तीन लोडेड पिस्टल बरामद की।…
