विभिन्न मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चेन स्नैचिंग की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफास, 2 आरोपी गिरफ्तार  
उदयपुर। शहर में चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन के अनुसार विभिन्न घटनास्थलों पर हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों का विश्लेषण कर जांच की तो सामने आया कि कुछ आरोपी बिना नम्बरी स्पलेण्डर मोटरसाइकिल का उपयोग कर शाम के समय वाॅक करती महिलाओं को निषाना बना उनके गले में पहनी हुई सोने की चैन छीनकर व अंधेरे का फायदा उठाकर मौक से फरार हो जाते। जिस पर टीम द्वारा लगातार निगरानी रख, आसूचना संकलन, हृूामन इंटेलिजेंस व तकनिकी सहयोग से उक्त गिरोह के बारे में जानकारी जुटाकर गिरोह के राहुल पुत्र शंकर लाल निवासी आरके काॅलोनी हाल देवनारायण चैराहा के पास, 100 फीट रोड, प्रतापनगर जिला भीलवाडा और बाबूलाल उर्फ निखिल पुत्र नाथूलाल निवासी मीणा चैक, भीण्डर को गिरफ्तार किया गया। अभी तक के पुछताछ में आरोपियों ने थाना हिरणमगरी व गोवर्धनविलास में चेन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा की गई अन्य चैन स्नैचिंग की वारदातों के बारे मंे भी गहनता से पूछताछ जारी हो संलिप्त अन्य अपराधियों को भी शीघ्र ही पकडा जायेगा।

सुने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले के बडगांव क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोडकर अंदर से सोने चांदी के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सरोज कुंवर पत्नी नारायण सिंह निवासी राजपूतो की सेहरी, रावलिया के सामने, गोगुन्दा थाना गोगुन्दा हाल ग्रेटर कैलाश, सरस्वती काॅम्पलेक्स, हाथीधर्रा  ने रिपोर्ट पेश की कि 30 अप्रेल को दिन के समय अज्ञात व्यक्तियों ने घर का ताला तोड अन्दर प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने की 02 जोडी रखडी, सोने के झुमके, सोने के कान के झेले दो, सोने का मादलीया, सोने के नाक के 05 काटे, चांदी के दो जोडी पायल, चांदी का नारीयल, चांदी के हाथ के कडे दो, चांदी की गाय, चादी के सिक्के 4, एक चांदी का बास्लेट, चांदी का चटका व दो चांदी की बिछिया चुरा कर ले गये। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दीता उर्फ अंकित उर्फ कालूनाथ पुत्र नारायण उर्फ नारू निवासी पूर्बिया कॉलोनी 80फीट रोड मल्लातलाई और गलिया उर्फ अनिल पुत्र शांतिलाल निवासी पूर्बिया कॉलोनी 80 फीट रोड मल्लातलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर आरोपियों के कब्जे से मकान से चुराये गये सोने चांदी के जेवरातो व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर स्पलेण्डर प्लस मोडीफाईड बाइक को जब्त किया गया। उक्त दोनो अभियुक्तो को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।  घटना में अन्य साथी रवि की तलाश जारी हैं।

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ हिस्ट्रीषीटर सहित 2 गिरफ्तार
उदयपुर। शहर की सविना थाना पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीषटर शहजाद खांन उर्फ सराडी पुत्र बैराम खांन निवासी पलटन मौहल्ला, सराडा सलुम्बर व उसके साथी किस्मत अली उर्फ सैजा पुत्र मुनसफ अली निवासी गली नम्बर 09, कृष्णपुरा अलीपुरा भुपालपुरा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व तीन जिन्दा कारतुस जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया हैं।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 2 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 2 माह से फरार आरोपी गोविंद सिंह पुत्र मगनसिंह निवासी खाटी कमदी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर उपकारागृह झाडोल में जेसी कराया गया। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी नरेश पुत्र समरथ सिंह को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की जा चुकी है।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!