श्रीमद भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। समस्त मित्र मंडल सुंदरवास उदयपुर की ओर से उत्तरी सुंदरवास स्थित शिवकुंज चौक में चल रही श्रीमद भागवत कथा में रविवार को कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। कथा वाचक मथुरा वृंदावन के संत गोपाल नंद गिरी महाराज ने कथा के पांचवे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और उनकी बाल क्रिड़ाओं का मार्मिक वर्णन किया कि श्रद्धालू भाव विभोर हो गए। कथा के दौरान भजनों पर महिलाओं ने भक्ति में लीन हो खूब नृत्य किया। कथा वाचक संत गोपालनंद गिरी ने श्रीकृष्ण के पूतना, बकासुर आदि राक्षसों के वध और माखन खाने की क्रिड़ाओं का विस्तार से वर्णन किया। पार्षद करणमल जारोली ने बताया कि कथा के दौरान गिरीराज पूजन का आयोजन हुआ जिसमें छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने पूजन किया।  कथा सात फरवरी तक रोजाना दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चल रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!