ब्रेक फेल होने पर चालक ने बस को पत्थर से टकरा हादसा टाला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हरिद्वार जा रही बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सुझबूझ से काम लेते हुए बस को पत्थर से टकरा कर बडा हादसा टाल दिया। हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। ब्रेक फेल होने के बाद बस करीब दो मिनट तक खेरिया घाटा के पास गहरी खाई के किनारे-किनारे दौड़ती रही। बस जिस मार्ग से गुजर रही थी, उसके पास करीब 150 से 200 फीट गहरी खाई थी। हादसा नेशनल हाईवे-58ई (उदयपुर-ईडर मार्ग) पर हुआ। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस को सड़क के दूसरी ओर पत्थरों से टकराकर रोक दिया। चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया।

कार की टक्कर से मां—बेटी घायल
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में कार की टक्कर से मां—बेटी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कवित श्रीमाली पुत्र विरेंद्र कुमार श्रीमाली निवासी सेंट्रल एरिया पुलिस लाईन के पास ने कार चालक के खिलाफ हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें कार चालक द्वारा गुरु विशिष्ट चौराहा पर कार लापरवाही पूर्वक चलाकर उसकी पत्नी त्रिप्ती व बेटी जिवीसा को टक्कर मार देने का आरोप लगाया। हादसे में दोनों मां—बेटी घायल हो गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!