Udaipur News

राजस्थान युवा महोत्सवः सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन के साथ उदयपुर प्रदेश में पहले स्थान पर

राजस्थान युवा महोत्सवः सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन के साथ उदयपुर प्रदेश में पहले स्थान पर

प्रदेश में कुल 1 लाख 91 हजार रजिस्ट्रेशन उदयपुर जिले में सर्वाधिक 21451 युवाओं ने दिखाया उत्साह ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज उदयपुर, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की क्रियान्विति में राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से आयोजित किए जा रहे राजस्थान युवा महोत्सव में उदयपुर की युवा प्रतिभाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश भर में उदयपुर सर्वाधिक पंजीयन के साथ पहले स्थान पर रहा है। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में शनिवार से ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सवों का आगाज हुआ। पहले दिन जिले के सलूम्बर, झल्लारा और जयसमंद ब्लॉक में युवा महोत्सव हुए।…
Read More
पूर्ण सादगी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी ने किया पदभार ग्रहण 

पूर्ण सादगी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी ने किया पदभार ग्रहण 

-राजस्थान सरकार के कई मंत्री शामिल भीलवाड़ा । शनिवार, को साय: सवा चार  बजे जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय  त्रिपाठी ने  राजस्थान सरकार के गणमान्य नेतागण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन् की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के पदभार ग्रहण में अतिथि गण के रूप में  श्रीमती शकुंतला रावत, उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार, रामलाल जाट,  धीरज गुर्जर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं  राज्य मंत्री अध्यक्ष ,राजस्थान बीज निगम, राजीव अरोड़ा चेयरमैन राजस्थान स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड राजसीको,जगदीश राज श्रीमाली राज्य मंत्री ,श्रम सलाहकार बोर्ड, हगामी लाल मेवाड़ा उपाध्यक्ष…
Read More
जीतो लेडीज विंग मेंबर्स ने जानी 50 से 100 वर्ष पुरानी हैंडीक्राफ्ट चीजों की जानकारी

जीतो लेडीज विंग मेंबर्स ने जानी 50 से 100 वर्ष पुरानी हैंडीक्राफ्ट चीजों की जानकारी

- पुराने पत्थर को पीसकर बनाते थे कलर एवम सोने चांदी से होती थी पेंटिंग - चंद्रेश श्रीमाली उदयपुर 21 जुलाई। सामाजिक संस्था जीतो लेडीज विंग उदयपुर की और से आर्ट एवं कल्चर वर्टिकल के अंतर्गत महारानी एंपोरियम पर हैंडीक्राफ्ट के बारे में जाना। लेडीज विंग अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि आर्ट एवम कल्चरल सह संयोजिका भावना शाह के निर्देशन में जीतो लेडीज विंग सदस्यों के ग्रुप ने सहेलियों की बाड़ी स्थित महारानी एंपोरियम की विजित कर हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं का इतिहास जाना। महारानी एंपोरियम के डायरेक्टर चंद्रेश श्रीमाली एवम प्रवीण श्रीमाली ने बताया कि हर पेंटिंग किसी न किसी…
Read More
विदेश मंत्री एस.जयशंकर शनिवार को उदयपुर में, अधिकारियों की लेंगे बैठक

विदेश मंत्री एस.जयशंकर शनिवार को उदयपुर में, अधिकारियों की लेंगे बैठक

उदयपुर। विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को उदयपुर आएंगे। यहां ताज अरावली होटल में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। अभी तक विदेश मंत्री के उदयपुर दौरे की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन बताया गया कि विदेश मंत्री शनिवार सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहां से वह सीधे होटल ताज अरावली पहुंचेगे। जिला कलक्टर ने उनकी यात्रा को लेकर एयरपोर्ट से लेकर होटल तक अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने विदेश मंत्री को राजकीय अतिथि घोषित किया कर रखा है।
Read More
चन्द्रशेखर आज़ाद जयंती पर रन फ़ॉर आज़ाद” दौड़ 23 को

चन्द्रशेखर आज़ाद जयंती पर रन फ़ॉर आज़ाद” दौड़ 23 को

उदयपुर। भारत विकास परिषद "आज़ाद" महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आज़ाद की जयंती पर 23 जुलाई को एक दौड़ देशभक्ति के नाम''रन फ़ॉर आज़ाद" का आयोजन करने जा रहा है। हिरणमगरी स्थित चंद्रशेखर आजाद सौ फीट रोड से इसकी शुरूआत होगी। जिसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा प्रबुद्धजन भाग लेंगे। भारत विकास परिषद "आज़ाद" की अध्य्क्षा अनुराधा दुबे ने बताया कि रन फ़ॉर आज़ाद दौड़ प्रातः 9 बजे हिरणमगरी स्वागत वाटिका से प्रारंभ होगी। जो आज़ाद चौक, माली कॉलोनी तिराहा, मंशापूर्ण हनुमानजी होते हुए विद्या निकेतन के बाहर समाप्त होगी। लगभग 4 किलोमीटर की…
Read More
2 दिन की यात्रा पर 23 को उदयपुर आएंगी वसुंधरा

2 दिन की यात्रा पर 23 को उदयपुर आएंगी वसुंधरा

24 जुलाई को लसाड़िया में दिवंगत पूर्व विधायक गौतम मीणा की प्रतिमा का करेंगी अनावरण उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय उदयपुर यात्रा पर आ रही हैं। 23 जुलाई की शाम को उदयपुर आएंगी और अगले दिन 24 जुलाई को लसाड़िया में दिवंगत पूर्व विधायक गौतम मीणा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 23 को हेलिकॉप्टर से जयपुर से सीधे चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा पहुंचेंगी, वहां पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगीं। दोपहर 3 बजे वहां से रवाना होकर 3.20 बजे डबोक महाराणा प्रताप एयरपोर्ट…
Read More
सफाईकर्मी से मारपीट के विरोध में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

सफाईकर्मी से मारपीट के विरोध में वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

उदयपुर। दो दिन पहले अंबामाता थाना क्षेत्र की सज्जननगर कच्ची बस्ती में एक सफाईकर्मी से मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को वाल्मीकि समाज ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन दिन पहले एक सफाईकर्मी से मारपीट की घटना के बाद 19 जुलाई रात को आए 10 से 15 समाज विशेष से जुड़े हमलावरों ने फिर से पीड़ित की बस्ती में आकर समाज के लोगों से मारपीट की तथा रोड पर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और क्षेत्र में तनाव फैल गया था। प्रदर्शनकारियों…
Read More
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को राहुल गांधी आएंगे बांसवाड़ा, जनसभा को करेंगे संबोधित

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को राहुल गांधी आएंगे बांसवाड़ा, जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आएंगे उदयपुर। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बांसवाड़ा आएंगे। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खरगे भी बांसवाड़ा आएंगे। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी और खरगे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने गोविंद गुरु कॉलेज के सामने स्थित खेल स्टेडियम का जायजा लिया एवं तैयारियों…
Read More
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ने जारी की स्थानान्तरण नीति

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ने जारी की स्थानान्तरण नीति

उदयपुर। पंचायती राज में कार्यरत कर्मचारियो ंको विशेष परिस्थितियों में उनके अनुरोध पर जिले से बाहर स्थानांतरित करने के संबंध में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना के क्रम में आखिर बहुप्रतीक्षित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज स्थानांतरण नीति शुक्रवार को जारी कर दी। स्थानांतरण नीति अनुसार राजस्थान पंचायत समिति और जिला परिषद सेवा गठित है तथा भर्ती जिलेवार किए जाने का प्रावधान है जिसमें कर्मचारियों को उस जिले से बाहर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा जिसमें उन्हें नियुक्त किया गया था। इसमें संशोन के उपरांत कर्मचारियों की अपरिहार्य परिस्थति में स्थानांतरण की आवश्यकता होने से…
Read More
अरनव भट्ट, प्रियांशु नायक, चार्वी महेश्वरी  व पावनी भामोतरा विजेता

अरनव भट्ट, प्रियांशु नायक, चार्वी महेश्वरी  व पावनी भामोतरा विजेता

इंटरनेशनल चेस डे पर प्रतियोगिता उदयपुर। इंडियन शतरंज स्कूल के तत्वाधान में आईसीआईसीआई शतरंज फाउंडेशन के तहत सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता गुरुवार को, आंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर इंडियन शतरंज स्कूल के प्रमुख और संस्थापक प्रफुल ज़वेरी द्वारा संचालित एक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न उम्र समूहों के बच्चों ने सफलता के साथ पूरा किया। इसके कोऑर्डिनेटर और सदस्य राजस्थान शतरंज संग व सदस्य चेस इन स्कूल ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के विकास साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आईसीआईसीआई शतरंज फाउंडेशन द्वारा चयनित 100 प्रतिभागियों ने अपनी शतरंज दक्षता का प्रदर्शन किया…
Read More
error: Content is protected !!