श्रावण के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर करेंगे जल भ्रमण
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि श्रावण के तृतीय सोमवार को आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि विधान परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे रजत पालकी में सवार हो जल भ्रमण पर निकलेंगे। जहां आशुतोष भगवान का नव जल से अभिषेक किया जाएगा। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्रावण के तीसरे सोमवार व अधिक मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर आशुतोष भागवान श्री महाकालेश्वर रजत पालकी मे ंसवार हो सभामण्डप से मंदिर परिक्रमा करते हुए गंगा घाट जाएंगे। जहां आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर को जल भ्रमण करा पूजा अर्चना…
