राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में उदयपुर टीम बनी चैम्पियन, 26 मैडल पर कब्जा

उदयपुर, 16 अप्रेल। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई राजस्थान स्टेट जूनियर एवं सीनियर जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उदयपुर की सीनियर पुरूष टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया, इसके साथ ही सीनियर व जूनियर वर्ग में उदयपुर टीम को कुल 26 मैडल पर अपने नाम किए।
जिला जिम्नास्टिक संघ के  अध्यक्ष व राज्य संघ के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर में सम्पन्न राजस्थान स्टेट जूनियर एवं सीनियर जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उदयपुर की सीनियर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया वहीं जूनियर वर्ग में रणवीर भील ने 7 मेडल जीतकर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड प्राप्त किया है, वहीं ख्याति भाटी को एक रजत व दो ब्रोंज सहित 3 मेडल मिले। सीनियर वर्ग में गौरव सिंह चौहान के 5 मेडल और कृष्ण मीणा के 4 मेडल लवीना कुंवर गहलोत ने 2 मेडल जीते है। टीम चैम्पियनशिप में पहला स्थान मिला जिसमें रतन सिंह राजपूत, अभियाराम मीणा, राजू गमार, हितार्थ शर्मा का बड़ा योगदान रहा।
सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी बताया कि सभी खिलाड़ियों का बीएन जिम्नास्टिक एकेडमी में जिला जिमनास्टिक संघ द्वारा उपरणा ओढ़ाकर बहुमान कर बधाई दी गई। इस अवसर पर जिला जिम्नास्टिक संघ के उपाध्यक्ष विनयदीप सिंह कुशवाहा, भरत सिंह राठौड़, संजय कोठारी, जगदीश जलानिया, कोषाध्यक्ष डिंपल सोलंकी, सहसचिव नरेंद्र सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह चूंडावत, निरंजन सिंह चंपावत व चयन समिति व वाद विवाद कमेटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह जैतावत तथा करणीपाल सिंह भाटी, सुदर्शन सिंह भाटी, भंवर विजय सिंह, अनिल जी आचार्य, शक्ति राज सिंह राणावत, हरविंदर सिंह उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी सुदर्शन सिंह भाटी ने बताया कि उदयपुर टीम के चैम्पियनशिप बनने पर सभी खिलाड़ियों व संघ में उत्साह का माहौल रहा। इस उपलब्धि पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर टीम का उत्साहवर्द्धन किया। एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन से लेकसिटी का नाम प्रदेश में ऊँचा हुआ है। उदयपुर जिम्नास्ट राजस्थान व देश में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!