लायंस क्लब अरावली का पदस्थापना समारोह संपन्न
उदयपुर। लायंस क्लब अरावली उदयपुर का पदस्थापना समारोह रोटरी बजाज भवन में सम्पन्न हुआ। क्लब की निवर्तमान अध्यक्षा लायन डॉ पुष्पा खोखावत ने बताया कि मुख्य अतिथि लायन सुरेश गोयल तथा पदस्थापना अधिकारी लायन परमजीत सिंह बग्गा ने सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद के लिए लायन श्रीमती रेखा जैन तथा सचिव पद के लिए लायन पुष्पा पालीवाल को शपथ दिलाई । कार्यक्रम के प्रारंभ में विशेष अतिथियों का स्वागत उपरणा माला पगडी शॉल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लायन सुरेश गोयल, पदस्थापना अधिकारी लायन परमजीत बग्गा,पीडीजी लायन अनिल नाहर,पीडीजी लायन अरविंद चतुर,एम जेएफ रविंद्र कौर बग्गा,पूर्व चैयर मैन लायन…
