फतहनगर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में उदयपुर जिले की 14,17 एवं 19 वर्षीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन सोमवार को हुआ। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी, पूर्व जिलाध्यक्ष जाट महासभा ओंकार वालिया थे। अध्यक्षता प्रतियोगिता केन्द्राध्यक्ष सुनील कुमार विजयवर्गीय ने की। अति विशिष्ट अतिथि स्थानीय गाँव के बैंगलोर में निवासरत समाजसेवी, भामाशाह गोपीलाल चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान भींडर मोहन मेनारिया, कर्मचारी नेता गोपीलाल मेनारिया, पूर्व भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष माधवलाल जाट, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि मांगीलाल गाडरी, समाजसेवी प्रवीणसिंह चौहान, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खण्ड मावली के पदाधिकारी चंद्रशेखर चौधरी, प्रकाशपुरी गोस्वामी, मीठालाल जाट, गरिमा पुरोहित, शंकरलाल गाडरी आदि थे। विशिष्ट अतिथि में तकनीकी स्टॉफ के मुख्य निर्णायक गोपीलाल मेनारिया, पर्यवेक्षक मनोज समदानी, सूरजमल जीनगर, ओंकारलाल गाडरी, खेल संयोजक चंद्रशेखर मेनारिया, लक्ष्मीलाल मेनारिया, हुक्मीचंद मेनारिया आदि थे। स्वागत उदबोधन केंद्राध्यक्ष सुनील कुमार विजयवर्गीय ने दिया। अतिथियों का स्वागत ग्रामवासियों द्वारा तिलक, साफा, उपरणा एवं मीठालाल जाट द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता सचिव गोपीलाल मेनारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 86 टीमों की 1032 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि ओंकारलाल वालिया ने अपने उदबोधन ने छात्राओं की प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धियों को बताते हुए प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का आव्हान किया। उन्होंने प्रतियोगिता हेतु 21000 रूपये आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। अति विशिष्ट अतिथि भामाशाह गोपीलाल चौधरी ने विद्यालय के प्रत्येक कार्य में तन मन धन से पूर्ण सहयोग करने की घोषणा की। उनके आर्थिक सहयोग से विद्यालय में निर्मित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण भी उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि माधवलाल जाट ने प्रत्येक श्रेणी में विजेता टीम को 1100 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। शंकरलाल गाडरी ने भी प्रतियोगिता हेतु 5100 रुपये सहयोग प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि मोहन मेनारिया, माधवलाल जाट, मांगीलाल गाडरी आदि ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन प्राध्यापक शंकरलाल जाट लदाना ने किया। धन्यवाद एवं आभार प्राध्यापक पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि ओंकारलाल वालिया ने प्रतियोगिता के उदघाटन की घोषणा करते हुए उपस्थित अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया। स्थानीय टीम की खिलाड़ी छात्रा ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलवाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उदघाटन मैच 14 वर्ष मेजबान टीम बड़गांव एवं गरियावास हींता के मध्य खेला गया जिसमें मेजबान टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रथम दिवस वीर तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही आगे भी प्रतिदिन अलग-अलग भामाशाहों द्वारा नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था एवं अन्य सहयोग की घोषणा की गई। इस अवसर पर उदयलाल जाट, जयचन्द जाट, चंपालाल जाट, देवीलाल जाट, सोहनलाल लौहार, भगवान गाडरी, नाथूलाल माली, उदयलाल जाट, किशनलाल जाट, धनराज जाट, बद्रीलाल जाट, शंकरलाल जाट, गोवर्धन माली, गुलाब जाट, शिवगिरी, रमेश जाट नर्सरी, मांगीलाल जाट, हीरालाल जाट, वरदीचंद जाट, भेरूलाल जाट, सांवरमल गाडरी, दिलीप जाट, हरीश जाट, प्रभुलाल जाट सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रतिनियुक्त स्टॉफ के राधाकिशन मेनारिया, दलीचंद जाट एवं विद्यालय स्टॉफ के रमेशराम चौधरी, नंदकिशोर जाट, हेमन्त बड़गुर्जर, पूजा सेन, आची यादव, गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, रामलाल, श्वेता अग्रवाल, नारायणलाल मेनारिया, मनीष प्रजापत, बंशीलाल जाट आदि उपस्थित थे।
उदयपुर जिला स्तरीय छात्रा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन
