निर्माणाधीन होटल से सामान, एमबी अस्पताल व काली मगरी से बाइक चोरी
उदयपुर। शहर से सटे तितरडी बिलीया स्थित गोखरमगरी क्षेत्र में निर्माणधीन होटल से अज्ञात बदमाशों द्वारा सामान चुराने की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार वंदना मीणा पत्नी डॉ लक्ष्मण लाल मीणा निवासी भैरवनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पानेरियों की मादडी हिरणमगरी सेक्टर—7 ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि गत 6 जुलाई को देर रात को गोखरमगरी बिलीया में उसके नवनिर्माणाधीन होटल् में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर एसी के कॉपर की पाईप लाइन व एसी की केबल वायर चुरा ले गए। पुलिस मामले में…
