उदयपुर। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रपति को उदयपुर पधारने का आमंत्रण दिया। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उदयपुर की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक स्वरूप तथा मेवाड़ की अतिथि देवो भवः की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए इस सांस्कृतिक धरोहर के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। इस शिष्टाचार भेंट पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रपति का आभार-धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट
