दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 बाल अपचारी डिटेन, 3 बाईक बरामद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बाल अपचारी डिटेन कर उनके कब्जे से तीन बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार दीपक प्रजापत निवासी सज्जनगर ओड बस्ती ने अंबामाता थाने में गत 27 जून को ढेबर कॉलोनी तिरोह पर मंदिर के पास खडी अपनी बाईक चोरी होने की सूचना दी थी। इस मामले में एसपी डॉ अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी सिटी उमेश ओझा व डिप्टी छवि शर्मा के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 2 बाल अपचारियों को डिटेन कर उनके कब्जे से उदयपुर शहर से चोरी की गई 3 मोटरसाइकिल जब्त की। मामले में अग्रिम का जारी है।

खेरवाडा थाना पुलिस ने जब्त की 7 पावर व माॅडिफाइड बाइक
उदयपुर।  हेलमेट जागरूकता व प्रवर्तन अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ अमृता दुहन के निर्देशानुसार एएसपी खेरवाडा अंजना सुखवाल व डिप्टी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में खेरवाडा थानाधिकारी करनाराम जाट के नेत्तृव में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 7 पावर व माॅडिफाइड बाइकों को जब्त किया गया व 5 कारों के शीशों पर काली फिल्म लगी होने पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही हेलमेट नही पहनने वालो पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा 16 जुलाई तक हेलमेट जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट पहनना सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व हेलमेट, ओवरस्पीड, लेन अनुशासन और अन्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है।

एमडी का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मावली थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन लाल पुत्र केशुलाल निवासी गोटिपा वल्लभनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पिपला में गाय से टकराने से बाईक सवार युवक की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में पिपला में अचानक सडक पर आई गाय से टकराने से बाईक सवार युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार भूराराम पुत्र कालूराम उर्फ कालाराम गरासिया निवासी गुरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि मोटरसाइकिल चालक पुनाराम 41 पुत्र कालूराम गरासिया निवासी गुरा रास्ते में पिपला के समीप गाय से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

वृद्धा से मारपीट व गाली गलोच
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के जसवंतगढ में वृद्धा के साथ मारपीट करते हुए गाली गलोच करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 65वर्षीय डाकुबाई पत्नी तख्ताराम मेघवाल निवासी जसवंतगढ ने दिनेश पुत्र कालूराम व नारायण पुत्र कालूराम मेघवाल निवासी जसंवतगढ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोपियों द्वारा मारपीट व लडाई झगडा कर गाली गलोच करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जगदीश मंदिर से दर्शनार्थी की स्कूटी चोरी
उदयपुर। शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में दर्शन करने आए दर्शनार्थी की स्कूटी अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी साउथ जोन कोला मगरी तितरडी ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत 14 जून को वह दर्शन करने जगदीश मंदिर गया था जहां उसने अपनी स्कूटी खडी कर मंदिर के भीतर गया। वापस लौटने पर उसे अपनी स्कूटी नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालते हुए चोर का पता लगाने में जुटी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दम्पत्ति घायल
उदयपुर। जिले के बडगांव थानांतर्गत झामुडिया की नाल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दम्पत्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार भंवरलाल गमेती 44 निवासी घसियार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसकी पत्नी हंसा गमेती थूर से स्कूटी पर घसियार से अपने घर घर जारहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन द्वारा उनकी स्कूटी को टक्कर मार देने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

कार हादसे में एक की मौत, दो दोस्त घायल
उदयपुर। जिले के फलासिया क्षेत्र में लुणियारा तिराहा के पास सडक हादसे में कार में सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसके दोस्त घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जोशी चिराग पुत्र रमेशचंद्र जोशी निवासी मुनाई भीलोडा जिला अरावली गुजरात ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके चचेरे भाई चिन्तन कुमार 38 पुत्र रसिकलाल जोशी निवासी भिलाडा भिलोडा अरावली गुजरात, उसके दोस्त प्रशांत व राहुल कार में सवार थे। झाडापिपला लुणियारा तिराहा पर एक्सीडेंट हो गया जिसमें कार में सवार चिन्तन कुमार की मृत्यु हो गई जबकि उसके दोनों दोस्त प्रशांत व राहुल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सीसारमा और कलडवास से बाईक चोरी
उदयपुर। शहर से सटे सीसारमा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार लालीबाई पत्नी सोगालाल लौहार निवासी सीसारमा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के चौक में खडी मोटरसाइकिल छह जुलाई की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर चुरा ले गया। इसी तरह मदार बडगांव निवासी दुर्गेश पुत्र तुलसीराम डांगी ने दी रिपोर्ट में बताया कि गत पांच जुलाई को कलडवास स्थित धर्मराज जी मंदिर के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों और चुराई मोटरसाइकिलों का पता लगाने में जुटी है।

षडयंत्र रच युवती से किया दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानांतर्गत मादडी क्षेत्र में षडयंत्रपूर्वक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने राजकुंवर पत्नी गोपालसिंह निवासी धरियावद जिला प्रतापगढ हाल मठ मादडी वगेरह नौ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रच एक मार्च से 25 मार्च तक सलोनी कांटा मठ मादडी में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है। इसी तरह पीडिता ने निखिल पुत्र प्यारचंद पूर्बिया निवासी एन भेरवाय नगर जाफल की बाडी धाउजी की बावडी प्रतापनगर वगेरह दो अन्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में एन भैरवाय नगर में आरोपियों द्वारा हमसलाह होकर उसके साथ छेडछाड कर स्त्री लज्जा भंग करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बारापाल में कार हादसे में किशोर की मौत, साथी घायल
उदयपुर। समीपवर्ती बारापाल क्षेत्र में कार की टक्कर से एक किशोर की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार धर्मचंद पुत्र रूपा तावड निवासी सेरा फला वचमाला ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि बारापाल में कार चालक द्वारा गफलत लापरवाही पूर्वक चलाकर दुर्घटना करने पर राजू तावड 16 पुत्र अमरा निवासी सेरा फला वचमाला टीडी की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी राहुल 15 पुत्र कुबेरा निवासी सेरा फला वचमाला टीडी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बिजली का करंट लगने से युवक की मृत्यु
उदयपुर। जिले के कोटडा क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार पुना पुत्र दिता परमार निवासी बिलवण ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र संजय परमार की बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!