लायंस क्लब अरावली का पदस्थापना समारोह संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। लायंस क्लब अरावली उदयपुर का पदस्थापना समारोह रोटरी बजाज भवन में सम्पन्न हुआ।
क्लब की निवर्तमान अध्यक्षा लायन डॉ पुष्पा खोखावत ने बताया कि मुख्य अतिथि लायन सुरेश गोयल तथा पदस्थापना अधिकारी लायन परमजीत सिंह बग्गा ने सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद के लिए लायन श्रीमती रेखा जैन तथा सचिव पद के लिए लायन पुष्पा पालीवाल को शपथ दिलाई । कार्यक्रम के प्रारंभ में विशेष अतिथियों का स्वागत उपरणा माला पगडी शॉल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लायन सुरेश गोयल, पदस्थापना अधिकारी लायन परमजीत बग्गा,पीडीजी लायन अनिल नाहर,पीडीजी लायन अरविंद चतुर,एम जेएफ रविंद्र कौर बग्गा,पूर्व चैयर मैन लायन आर एल कुणावत,रीजन चैयरमैन लायन बसंती वर्मा एवं जोन चैयरमैन लायन कपुर चंद जैन थे।
डॉ.पुष्पा खोखावत ने स्वागत शब्दों द्वारा किया।ध्वज वंदना लायन शीला डुंगरवाल ने की। लायन डॉ किरण जैन ने पदस्थापना अधिकारी का परिचय दिया। पदस्थापना अधिकारी लायन परमजीत बग्गा द्वारा बहुत नये तरीके से लायन रेखा जैन को लायनस क्लब अरावली के प्रेसिडेंट तथा लायन पुष्पा पालीवाल को सचिव पद तथा समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा आशीर्वचन दिये। लायन चंदा भाणावत ने वैवाहिक वर्षगाँठ तथा जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। मुख्य अतिथि लायन सुरेश गोयल ने नये मेम्बर को शपथ दिलाई तथा अपने उद्बोधन में कहा कि मैं को महत्व ना देकर हम को महत्व दें। तत्पश्चात् नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट लायन रेखा जैन ने अपने आगामी कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम बेदला स्थित लायन्स नेत्र चिकित्सालय के पूर्णकालिक सेवाओं की पूरी कोशिश करेंगे तथा अधिकाधिक सेवा कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित सचिव लायन पुष्पा पालीवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। प्रांत से प्राप्त अवार्ड तथा सेवा कार्य सम्मान दिये गये। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक आलोक पगारिया द्वारा किया गया।आभार कार्यक्रम संयोजक डी एम जे एफ लायन श्याम सिरोया द्वारा दिया गया।राष्ट्रगान के पश्चात नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट लायन रेखा जैन ने सभा समाप्ति की घोषणा की ।पूर्व सचिव लायन अनिता भंडारी ने यह जानकारी दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!