सायरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ब्राह्मणों का कलवाणा में जमी जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल
परिवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश उदयपुर,17 अप्रैल। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को गोगुन्दा-सायरा क्षेत्र के दौरे के दौरान सायरा पंचायत समिति के ब्राह्मणों का कलवाणा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में जाजम पर बैठकर आमजन की समस्याओं को सीधे सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से संबंधित बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा एवं राजस्व संबंधी विभिन्न मुद्दे उठाए। कलेक्टर अग्रवाल ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
