अग्रवाल महासभा की भव्य पिकनिक 26 को, पारिवारिक मिलन, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण का होगा संगम
उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई (रविवार) को समाज के परिवारों के लिए भव्य पारिवारिक पिकनिक का आयोजन बेदला माताजी रोड स्थित धाकड़ गार्डन में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारिवारिक खेलों और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्षा ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित इस पिकनिक का उद्देश्य समाज के सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी स्नेह, एकता और आत्मीयता को और मजबूत…
