विश्व पर्यटन दिवस पर बीसीआई टूरिज्म का आयोजन 27 को, नि:शुल्क मेहंदी की रहेगी व्यवस्था

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

सहेलियों की बाड़ी में संस्कृति, विरासत और पर्यटन का होगा संगम

उदयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को बीसीआई टूरिज्म की ओर से सहेलियों की बाड़ी, उदयपुर में विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ होगी। आयोजन का उद्देश्य उदयपुर की समृद्ध संस्कृति, विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों और शहर वासियों को एक विशेष अनुभव प्रदान करना है।

कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले पर्यटकों के लिए नि:शुल्क मेहंदी की व्यवस्था भी रहेगी। मेहंदी कलाकारों के लिए दोपहर 12 बजे पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस केवल पर्यटन को बढ़ावा देने का अवसर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, कला और विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का भी महत्वपूर्ण दिन है। बीसीआई टूरिज्म के माध्यम से ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो पर्यटन के साथ स्थानीय प्रतिभाओं और व्यवसायों को भी नए अवसर प्रदान करें।

बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि उदयपुर अपनी झीलों, महलों, कला, संस्कृति और विरासत के कारण देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रखता है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यटकों को राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक पहल है।

कार्यक्रम में डॉ. श्रद्धा गट्टानी, पुष्कर पुरोहित, विनिता मोदी, स्वाति सरूपरिया, सुरभि मेनारिया, मुकेश व्यास, प्रियंका कोठारी, उज्ज्वल मेनारिया, अनुराधा ओझा, प्रियंक चौहान, गौरव भंडारी, कर्तव्य शुक्ला, रंजना भाटी, हितेंद्र कुमार मेहता, विक्रांत शाकद्विपीय, विशाल कपूर, पूर्णिमा मनोहर, कुलदीप सोनी, श्याम बाबू रॉय, कुषाग्र दवे, नितिन दसौरा, ब्रज राज सुहालका, लवदीप शर्मा एवं मीरा माथुर का सहयोग रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!