वर्षों बाद उदयपुर में विराजेंगे उपाध्याय रमेश मुनि व प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि, कल होगा भव्य चातुर्मास प्रवेश
मंगल कलश, जयघोष और विशाल शोभायात्रा के साथ देवेन्द्र धाम पहुंचेंगे मुनिवर, देशभर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था उदयपुर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में गुरुदेव पुष्कर देवेन्द्र मुनि के शिष्यरत्न उपाध्याय रमेश मुनि महाराज, प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि महाराज, साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र मुनि महाराज एवं दीपेश मुनि महाराज का भव्य चातुर्मास प्रवेश रविवार, 26 जुलाई को भुवाणा रोड स्थित देवेन्द्र धाम में होगा। वर्षों बाद इन संतों के उदयपुर आगमन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह का वातावरण है। संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रोशनलाल जैन ने बताया कि प्रातः 8 बजे फ्लोरा कॉम्पलेक्स स्थित पूर्व महापौर…
