अग्रवाल महासभा की भव्य पिकनिक 26 को, पारिवारिक मिलन, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण का होगा संगम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई (रविवार) को समाज के परिवारों के लिए भव्य पारिवारिक पिकनिक का आयोजन बेदला माताजी रोड स्थित धाकड़ गार्डन में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारिवारिक खेलों और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्षा ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित इस पिकनिक का उद्देश्य समाज के सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी स्नेह, एकता और आत्मीयता को और मजबूत करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य संयोजक अरविंद अग्रवाल एवं संयोजक प्रेम अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिकनिक में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे सभी आयु वर्ग के सदस्य आनंदमय वातावरण में सहभागिता कर सकें। समाज के अधिकांश सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है।
कार्यक्रम की विशेषता “एक पेड़ देश के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण रहेगी, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल तथा महासभा के मानद सदस्य एवं उदयपुर जिलाधीश गौरव अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!