उदयपुर। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ की स्थापना श्रमिकों को संगठित कर श्रमिकों के हक के लिए की गई एवं पूरे विश्व में भारतीय मज़दूर संघ ही ऐसा ऐसा संगठन जो ग़ैर राजनीतिक संगठन होते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा में मजदूरों के द्वारा मजदूरों के हितों के बनाया गया संगठन है।

जिला मंत्री हेमंत गर्ग ने बताया कि भा म स के 72 वे स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः प्रतापनगर स्थित भा म स कार्यालय पर ध्वज वंदन ओर ध्वज परिवर्तन किया गया जिसमें विभिन्न इकाइयों से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे इसके पश्चात एक विशाल रैली का आयोजन किया गया रैली टाउन हॉल से प्रारंभ होकर सूरजपोल ,बापू बाजार,बैंक तिराहा, से देहली गेट से होकर पुनः टाउन हॉल पर संपन्न हुई जिसमें मिड डे मील, आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ,जिला जलदाय कर्मचारी संघ, रोडवेज फेडरेशन कर्मचारी संघ, राजस्थान प्रसारण निगम कर्मचारी श्रमिक संघ,अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, लिपि डाटा एम्पलाइज यूनियन, लघु उद्योग कामगार, ग्रामीण बैंक संघ, भारतीय डाक विभाग संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया साथ ही उदयपुर जिले की विभिन्न इकाइयों पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम किये गए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अमर सिंह सांखला ,संभाग संगठन मंत्री रमेश सिंह चौहान ,सह संगठन मंत्री राजकुमार गौड कार्यकारी अध्यक्ष मन्नाराम मेघवाल कर्मचारी महासंघ प्रदेश संगठन मंत्री कमल बाबेल संगठन मंत्री लालसिंह उपाध्यक्ष हिम्मतसिंह संयुक्त मंत्री राजकुमार सुथार राष्ट्रीय विद्युत कार्यकारिणी सदस्य भगवती मेनारिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आंगनवाड़ी गीता शर्मा , रीना वीरावल,प्रमोद कुंद्रा ,अभिषेक राय ,हेमराज डांगी कपूर चंद ,भद्रपाल सालगिया ,भरतकिशोर सुवालका , मानसिंग, लोकेश मेनारिया, कपूर चंद, अशोक मेहता, हरीश माथुर, भवानी सिंह, विजय पल, महेश सिरसिया, दिनेश गुस्सर, हिम्मत सिंह, भुपेंद्र अग्रवाल, केसर , विश्वास कश्यप,, वेणी राम,परसराम, सुरेश शर्मा, आजाद सिंह हाडा, विजय वैष्णव एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
